Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

जगदलपुर की गृहिणी ने किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भर

सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का आधार

गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात

देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : साय

माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

Jagbhan Yadav

Tue, Sep 29, 2026

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त कार्यालय में दबिश देकर नागरिक आपूर्ति अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया। मामले में ACB की टीम आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

ACB की टीम ने अचानक संयुक्त कार्यालय में दबिश देकर कार्रवाई की, जिसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार की रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा गया।

ACB की टीम अब नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई की खबर मिलते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच भी हड़कंप मच गया। फिलहाल ACB की पूछताछ और कार्रवाई जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें