Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज,कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल

अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर

और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध - मंत्री टंक राम वर्मा

पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता : नक्सली डंप बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त, नक्सली सदस्य भी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Sun, Aug 30, 2026

बीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बासागुड़ा और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध नक्सली सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल में घेराबंदी कर बोगम लखमू पिता पाण्डू (39 वर्ष), निवासी चिन्नागेलूर, थाना तर्रेम को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के चिन्नागेलूर DAKMS सदस्य के रूप में काम करने और नक्सलियों की विस्फोटक सामग्री को छिपाने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।
आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान पुलिस ने 50,050 रुपये नगद, एक BGL लॉन्चर, 18 BGL सेल, 12 तीर बम, एक हैंड ग्रेनेड, .303 के 15 जिंदा राउंड, 31 BGL कार्ट्रिज, एक INSAS खाली मैगजीन, बिजली के वायर, तीन राउंड चार्जर और एक ईमीटर लीड बरामद किया।
पुलिस ने बरामद सभी सामग्रियों को विधिवत सीलबंद कर पंचनामा तैयार किया। मामले में आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें