Friday 16th of October 2026

ब्रेकिंग

उम्मीदों का जल

क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत

दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

Jagbhan Yadav

Thu, Sep 24, 2026

राजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित युवती की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है।

डोंगरगढ़ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम रोशन सोमुनिया पिता महेश सोमुनिया (32 वर्ष) गोकुल नगर, वार्ड शिवमंदिर के पास, बल्लारपुर, जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र निवासी बताया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज की गई आरोपी रोशन सोमुनिया से वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से बातचीत हुई थी। आरोपी द्वारा फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई, जिसे प्रार्थिया द्वारा स्वीकार कर लिया गया। बातचीत के दौरान आरोपी ने प्रार्थिया से शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर प्रार्थिया ने भी सहमति दी। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही।

आरोपी द्वारा प्रार्थिया को मिलने के लिए डोंगरगढ़ बुलाया गया। 30 नवंबर 2025 को दोनों की मुलाकात हुई तथा रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल अशोका लॉज में रुके। आरोपी द्वारा शादी करने का वादा किए जाने के कारण प्रार्थिया की सहमति से दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। 30 नवंबर एवं 01 दिसंबर को दोनों होटल अशोका लॉज में रुके तथा 1 दिसंबर की शाम दूसरे होटल सागर पैलेस चले गए। दोनों लगभग 3 दिनों तक साथ रहे।

डोंगरगढ़ से वापस जाने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रही। आरोपी द्वारा प्रार्थिया के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की गई तथा शादी के लिए अपने परिवार को लेकर आने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद दिनांक 20 अप्रैल 2026 को आरोपी द्वारा फोन कर शादी करने से इंकार कर दिया गया तथा प्रार्थिया से कहा गया कि वह अपने परिवार की पसंद से शादी कर ले।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 365/2026, धारा 69 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी रोशन सोमुनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें