Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Basant panchami: साल 2024 में बसंत पंचमी कब है ? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Jagbhan Yadav

Wed, Jan 24, 2024

रायपुर प्रज्ञान मिश्रा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Basant panchami 2024: बसंत पंचमी का दिन माता सरस्वती को समर्पित है। माता सरस्वती को विद्या और ज्ञान की देवी कहा जाता है। यह त्योहार हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से बसंत ऋतु की भी शुरुआत हो जाती है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। यह दिन छात्र-छात्राओं के लिए काफी खास होता है। ऐसा माना जाता है जो भी छात्र इस दिन माता की पूजा करते हैं, उन्हें अपार सफलता प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि कब है सरस्वती पूजा और इसका शुभ मुहूर्त।

PunjabKesari Basant panchami

When is Saraswati Puja 2024 सरस्वती पूजा 2024 कब है ?
हर साल सरस्वती पूजा का पर्व माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इसे बसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल सरस्वती पूजा 14 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी। माना जाता है कि माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को माता सरस्वती का जन्म हुआ था। इसी दिन देवी सरस्वती श्वेत कमल पर विराजमान होकर अपने हाथों में वीणा, माला और पुस्तक लिए प्रकट हुई थीं। तभी तो बसंत पंचमी के दिन माता की पूजा की जाती है।

PunjabKesari Basant panchami

Saraswati Puja 2024 auspicious time सरस्वती पूजा 2024 शुभ मुहूर्त
माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रारंभ- 13 फरवरी 2024 को दोपहर 3 बजकर 41 मिनट से
माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि समापन- 14 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर
सरस्वती पूजा तिथि- 14 फरवरी 2024
सरस्वती पूजा के लिए शुभ मुहूर्त-  14 फरवरी 2024 को सुबह 7 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक

PunjabKesari Basant panchami

Importance of Saraswati Puja सरस्वती पूजा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता सरस्वती श्वेत कमल पर विराजमान होकर अपने हाथों में वीणा, माला और पुस्तक लिए प्रकट हुई थी इसलिए बसंत पंचमी के दिन उनकी पूजा की जाती है। माता को संगीत, कला और विद्या की देवी कहा जाता है। जो भी लोग इस दिन माता की पूरे मन से पूजा करते है, उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही उनके ज्ञान में बढ़ोतरी होती हैं। इस दिन खासतौर पर पीले रंग के वस्त्र धारण करना भी बहुत शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari Basant panchami

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें