Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’ : खेल मंत्री मांडविया

समारोह में प्रदान किए संत कबीर और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार

अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

परिश्रम के बावजूद नहीं पा रहा है फल, तो मंगलवार की शाम बजरंगबली को इस : परिश्रम के बावजूद नहीं पा रहा है फल, तो मंगलवार की शाम बजरंगबली को इस तरह करें प्रसन्न…

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 8, 2025

रायपुर:– मंगलवार को हनुमान जी की आराधना का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन श्रद्धालु जब गुड़ और भुने चने का प्रसाद अर्पित करते हैं, तो न केवल बजरंगबली प्रसन्न होते हैं, बल्कि ग्रह दोष और जीवन की कई बाधाएं भी दूर हो जाती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह प्रसाद मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ है, जो ऊर्जा, साहस और आत्मबल का कारक माना जाता है.

शाम के समय लगाएं भोग

मान्यता है कि मंगलवार की शाम जब बजरंगबली मंदिर में सरसों तेल का दीप जलाकर ‘गुड़-चना’ का भोग लगाया जाता है, तो यह कर्म शनि और मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करता है. गुड़ का मीठा स्वाद और चने की सात्त्विकता दोनों मिलकर एक ऐसा प्रसाद बनाते हैं जो मानसिक शांति, आत्मबल और आरोग्य प्रदान करता है. जो जातक लगातार परिश्रम के बावजूद फल नहीं पा रहे हों या नौकरी-व्यापार में रुकावटों का सामना कर रहे हों, उन्हें यह उपाय विशेष रूप से लाभकारी बताया गया है.

मंगल दोष से मिलती है मुक्ति

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हनुमान जी के भक्त यदि 11 मंगलवार लगातार यह उपाय करें, तो मंगल दोष, क्रोध और मानसिक अस्थिरता जैसी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं. यह न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ है बल्कि आत्मिक रूप से भी व्यक्ति को दृढ़ बनाता है. इसलिए कहा गया है गुड़ चना अर्पित जो करे, बजरंगबली कृपा सदा उस पर रहे।

Tags :

chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh policeHindi khabarHindi newshindi newsindia RaipurToday latest newsToday news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें