Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण कथा का पाठ करना होता है बहुत शुभ, जानिए क्या है इसके लाभ…

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म का बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता है, यह विशेष रूप से गंगा स्नान, दीपदान और अनुष्ठान के लिए जाना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा भगवान सत्यनारायण की कथा के लिए सर्वोत्तम दिन है. कार्तक मास की पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर, शुक्रवार को पड़ रही है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण पूजा करना बहुत शुभ रहेगा, क्योंकि यह पूर्णिमा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसी दिन देव दिवाली भी होती है. और भगवान सत्यनारायण की कृपा बनी रहे. यह तिथि स्नान, दान, व्रत और अनुष्ठान के लिए बहुत शुभ होती है. इस दिन शुभ कार्य करने से आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं. इस दिन शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने की भी परंपरा है.

सत्यनारायण पूजा मुहूर्त

इसकी शुरुआत 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह 06:19 बजे होगी और 16 नवंबर 2024 को सुबह 02:58 बजे समाप्त होगी. स्नान और दान का समय प्रातः 04:58 बजे से प्रातः 05:51 बजे तक रहेगा. सुबह 06:44 बजे से 10:45 बजे तक भगवान सत्यनारायण की पूजा का समय रहेगा.

सत्यनारायण पूजा के लाभ

पद्म पुराण के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करना अत्यंत लाभकारी बताया गया है. इस दिन घर में कथा कहने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. इसके अलावा घर में ग्रहों की स्थिति भी अनुकूल होती है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें