Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल

आज मेष, सिंह और मकर राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मध्यप्रदेश:- ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ-अशुभ योग

Jagbhan Yadav

Sun, Mar 17, 2024

*मध्यप्रदेश:-* ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं. ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि,ज्ञान,बेहतर तर्क क्षमता और अच्छे संचार कौशल के कारक हैं. बुध अभी मीन राशि में हैं वहीं 14 मार्च को सूर्य भी मीन राशि में गोचर कर चुके हैं. मीन राशि में सूर्य और बुध की इस युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है. बुधादित्य राजयोग बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है. *वृषभ राशि*बुधादित्य राजयोग वृषभ राशि के लोगों को खूब लाभ पहुंचाने वाला है. इस योग के शुभ प्रभाव से आपके धन लाभ के योग बनेंगे. इस राशि के लोगों को मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी. आप अपने करियर में खूब तरक्की करेंगे और आगे बढ़ेंगे. इस राशि के लोग पूरे लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे. इस राशि के लोगों को नौकरी या व्यापार दोनों में लाभ होगा.

कार्यक्षेत्र बड़ी सफलता मिलेगी. *मिथुन राशि*मिथुन राशि के लोगों के लिए बुधादित्‍य राजयोग विशेष फलदायी रहने वाला है. इस योग के शुभ प्रभाव से आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी. आप व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल करने में सक्षम होंगे. पार्टनर के साथ आपकी समझ बढ़ेगी. आप दोनों का रिश्ता बहुत मजबूत होगा. इस राशि के लोगों को करियर में खूब सफलता मिलेगी. आपके घर में खुशियों का आगमन होगा. करियर में पदोन्नति मिलने के संकेत हैं.*तुला राशि*बुधादित्य योग तुला राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम लाया है. इस राशि के लोगों को मकान, जमीन और प्रापर्टी में निवेश करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. आपको करियर में कोई बड़ा पद मिलेगा.

तुला राशि के जातकों को धन कमाने के कई नए मौके मिलेंगे. विदेश जाने के योग हैं. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा अच्छी होगी. पार्टनर के साथ आपके रिश्ते गहरे होंगे. *मीन राशि*बुधादित्य राजयोग आपकी ही राशि में बन रहा है. ऐसे में मीन राशि के लोगों को इस योग का पूरा लाभ मिलेगा. आप व्यापार में खूब मुनाफा कमाएंगे. इस राशि के कुछ लोग अपना नया काम भी शुरू कर सकते हैं. आपको आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आप करियर में अच्छी सफलता प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे. बुधादित्‍य राजयोग आपको बेहद सकारात्मक परिणाम देने वाला है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें