Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Magh Purnima: माघ पूर्णिमा पर इस विधि से करें पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी

Jagbhan Yadav

Mon, Feb 19, 2024

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Purnima 2024: 24 फरवरी को माघ माह की पूर्णिमा तिथि है। माघ के दौरान लोग पूरे महीने में सुबह जल्दी गंगा या यमुना में स्नान करते हैं। पौष पूर्णिमा से शुरू होने वाला दैनिक स्नान माघ पूर्णिमा पर समाप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किए गए सभी दान कार्य आसानी से फलित होते हैं। इसलिए लोग अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को दान देते हैं।  

PunjabKesari Magh Purnima

माघी पूर्णिमा पूजा विधि (Maghi Purnima Puja Vidhi 2024) इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर की साफ-सफाई करें। गंगा नदी या पवित्र नदियों में स्नान संभव न हो तो घर पर ही गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें और भगवान का ध्यान कर सर्वप्रथम भगवान भास्कर को "ॐ नमो नारायणाय" मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें।

पूर्णिमा के दिन धन की देवी लक्ष्मी जी को पीले तथा लाल रंग सामग्री अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं। लक्ष्मी जी और कुबेर की विशेष कृपा मिलती है और पूर्णिमा की रात में किए गए पूजन से कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती है।

माघ पूर्णिमा के दिन मोर पंख को बांसुरी में लपेट कर पूजन करने से भगवान मुरलीधर अति प्रसन्न होकर वरदान देते हैं।

माघ पूर्णिमा के दिन भगवान श्री कृष्ण को सफेद पुष्प, चमकीले वस्त्र, गुलाब, मोती, फल, चावल और खीर या सफेद रंग मिठाई चढ़ाने से वे प्रसन्न होकर आशीष देते हैं।

माघ पूर्णिमा पर एक बड़ा दीया लेकर उसमें शुद्ध घी और चार लौंग रखकर अखंड ज्योत जलाने से ईश कृपा बरसती है।

माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को खीर अर्पित करने से चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है।

पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे की आराधना करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

PunjabKesari Magh Purnima


गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Magh Purnima

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें