Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: महाकाल हुए मालामाल, 10 महीने में हुई इतनी कमाई की मशीनें भी हुईं फेल !

महाकाल लोक बनने के बाद महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्दालुओं में हुई तेजी से बढ़ोत्तरी..

mahakal_temple_ujjain.jpg

बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों ने दिल खोल कर दान दिया है और यही कारण है कि बाबा महाकाल मालामाल हो गए हैं। महाकाल मंदिर में विभिन्न माध्यमों से बीते 10 महीनों में करीब 130 करोड़ रुपए आय मंदिर समिति को हुई है। मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि महाकाल लोक बनने के बाद महाकाल के दरबार में आने वाले भक्तों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है और इसके कारण मंदिर समिति की आय भी बढ़ी है।

महाकाल मंदिर में 10 महीनों में 130 करोड़ की आय

महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि बीते 10 महीनों में महाकाल मंदिर समिति को विभिन्न माध्यमों से 130 करोड़ रुपए की आय हुई है। वहीं अगर बीते 40 दिनों की बात करें तो 1 जनवरी 2024 से लेकर 10 फरवरी 2024 तक यह आंकड़ा करीब 1 करोड़ 20 लाख से अधिक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि महाकाल लोक निर्माण के बाद महाकाल मंदिर में भक्तों की संख्या और आय में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। पहले शनिवार, रविवार, सोमवार और पर्व के दिन छोड़कर रोजाना करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे। इसके बाद ये संख्या में चार गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है। वर्तमान में करीब डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु रोजाना दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

mahakal-bhasma-aarti.jpg

त्यौहारों पर महाकाल में उमड़ती है भारी भीड़

वैसे तो महाकाल के दरबार में रोजाना ही भक्तों का तांता लगा रहा है लेकिन महाशिवरात्रि, नाग पंचमी, नववर्ष, सावन महीने के पर्वों पर महाकाल के दरबार में भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इन दिनों यहां 4-5 लाख भक्त दर्शन कर महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं और खुलकर दान भी करते हैं। इस बार भी महाशिवरात्रि पर 10 लाख से अधिक भक्तों के महाकाल के दरबार में पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें

ठंड ने लिया यू-टर्न, 25-26-27 फरवरी को बारिश/ओले मचाएंगे तबाही, IMD का अलर्ट

baba-mahakaal_ujjain.jpg

इस तरह से होती है आय

बता दें कि महाकाल मंदिर में भक्तों के द्वारा किए जाने वाले दान के साथ ही लड्डू प्रसादी, वीआईपी दर्शन, भस्म आरती दर्शन के जरिए मंदिर को आय होती है। लड्डू प्रसादी के तौर पर प्रति व्यक्ति 250 रुपए, भस्म आरती के लिए 201 रुपए प्रति व्यक्ति आय मंदिर प्रशासन लेता है। इससे मंदिर को करोड़ों रुपए की आय होती है और इस आय को मंदिर की व्यवस्था, धर्मशाला, अन्न क्षेत्र, महाकालेश्वर वैदिक शोध संस्था, गोशाला, पर्व पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाकाल मंदिर विस्तारीकरण समेत मंदिर की सुरक्षा पर खर्च किया जाता है।


देखें वीडियो- रामलला की आंखों से पट्टी हटाते ही टूट गया आईना

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें