Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग

मेष, सिंह और वृश्चिक समेत इन राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दान

26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्र

कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026 : मेष, सिंह और वृश्चिक समेत इन राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दान

Jagbhan Yadav

Tue, Oct 27, 2026

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: आज मेष, सिंह और वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और नई खुशियों के संकेत हैं. वहीं मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य, निवेश और कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए.

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई खुशियां और तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ लोगों को कारोबार, नौकरी और धन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. वहीं कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य, कानूनी विवाद और निवेश के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. कामकाज में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं और प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखें. जमीन, वाहन या संपत्ति से जुड़े लेनदेन में लाभ के योग बन सकते हैं. दोस्तों के साथ समय बिताने और मनोरंजन के मौके भी मिलेंगे.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: लाल
दान: लाल मसूर

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का मन धार्मिक कार्यों में लग सकता है. मंदिर दर्शन से मन को शांति मिलेगी और पढ़ाई में भी रुचि बढ़ सकती है. नौकरी या पद से जुड़ा कोई अच्छा सामाचार मिलने की उम्मीद है. जमीन-जायदाद और वाहन से संबंधित सुख मिल सकता है. हालांकि, कानूनी विवााद में कोई नया मोड़ आने की संभावना है इसलिए जरूरी दस्तावेजों और फैसलों को लेकर सतर्क रहें. परिवार और घर-गृहस्थी से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं.

भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
दान: चावल

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है. बिना सोचे-समझे कोई फैसला लेने से बचें और अपने काम व जिम्मेदारियों पर ध्यान दें. मेहनत के बाद सफलता मिलने की संभावना है. बैंक बैलेंस बढ़ाने या मनचाही वस्तु की खरीद-बिक्री से जुड़े अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बितााने से बचें और पड़ोसियों के साथ किसी तरह के विवाद में न उलझें. धैर्य बनाए रखने से मुश्किल परिस्थितियों में भी रास्ताा निकल सकता है.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: हरा
दान: लाल सिंदूर

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रह सकता है. आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए आमदनी और खर्च के बीच संतूलन बनाए रखें. साझेदारी में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं और धन प्रााप्ति के अवसर भी बन सकते हैं. कानूनी मामलों में सावधानी रखें. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहने से घर का माहौल सुखद रह सकता है.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम
दान: कौवे को रोटी

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है. रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने और नई शुरुआत करने के अवसर मिल सकते हैं. कारोबार में नई योजना बनाने से फायदा मिलने की संभावना है. वाहन खरीदने का विचार भी आगे बढ़ सकता है. देश-विदेश से शुभ समााचार मिल सकता है. सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रह सकती हैं और बच्चों की पढ़ााई या परिणाम से मन प्रसन्न हो सकता है.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: मैरून
दान: हरी धनिया

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को देश-विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है. धन और समृद्धि से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं. हालांकि, स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और रोजमर्रा के कामों में आलस्य से बचें. मेहनत का फल मिलने की संभावना है, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियों से घबराने के बजाय समय का सही इस्तेमाल करें. घर-गृहस्थी से जुड़े मामलों में भी सुधार हो सकता है. अपनी दिनचर्या और कामकाज में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: मैरून
दान: हरी मसूर

तुला राशि

तुला राशि वालों को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नए मित्रों से लाभ होने की संभावना है. परिवार में मेहमाानों के आने से खुशी का माहौल बन सकता है. साझेदारी के कारोबार में निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं, लेकिन फैसला लेने से पहले जोखिम जरूर समझें. कार्यक्षेत्र में काम की गति सामान्य रह सकती है. अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें और जल्दबाजी में स्थान परिवर्तन का फैसलाा न करें.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
दान: गांठ वाली हल्दी

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. भरोसेमंद दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा. कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है और मनचाही वस्तु खरीदने का मौका मिल सकता है. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ने की संभावना है. मेहनत के दम पर आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, किसी के बेवजह परेशान करने पर प्रतिक्रिया देने से पहले शांत रहें. धैर्य और समझदारी से काम लेना फाायदेमंद रहेगा.

भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: नीला
दान: सफेद तिल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. राजनीतिक संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. जमा पूंजी में बढ़ोतरी के अवसर बन सकते हैं और धन प्राप्ति के नए रास्ते सामने आ सकते हैं. बच्चों का मन खेलकूद में लग सकता है. साहित्य, संगीत और पढ़ने-लिखने से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी. घर में किसी मेहमान के आने की सूचना मिल सकती है, जिससे परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा.

भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: नारंगी
दान: हल्दी

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन कुछ मामलों में अनुकूल रह सकता है. मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं और परिवार का सुख मिल सकता है. सहयोगियों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं. कानूनी विवाद में रााहत मिलने की संभावना है. हालांकि, पड़ोसियों या मित्रों से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है. भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें और भरोसे के माामलों में सतर्क रहें.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: नीला
दान: गौशाला में हरा पालक

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए घूमने-फिरने या नई जगह जाने की योजना बन सकती है. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के अवसर मिलने की संभावना है और नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार भी आगे बढ़ सकता है. उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क बेहतर हो सकते हैं. घर-गृहस्थी में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें. कानूनी विवाद में नया मोड़ आ सकता है, इसलिए जरूरी मामलों में लापरवाही न करें. भजन और आध्यात्मिक गतिविधियों से माानसिक शांति मिल सकती है.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: नीला
दान: सरसों का तेल

मीन राशि

मीन राशि वालों के अधूरे काम पूरे होने की संभावना है. परिवाार में खुशियां बढ़ सकती हैं और घर-गृहस्थी से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकल सकता है. कारोबार में नई योजनाएं बनेंगी और धन प्राप्ति के नए अवसर सामने आ सकते हैं. प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है. नई जिम्मेदारियां मिलने पर आलस्य से बचें और समय पर काम पूरा करने की कोशिश करें. विवादों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्याान देना फायदेमंद रहेगा.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
दान: सफेद तिल

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें