Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Navratri 2024: 9 अप्रैल से शुरू होंगी चैत्र नवरात्र, नौ दिन किए जाएंगे अनुष्ठान

Jagbhan Yadav

Fri, Mar 22, 2024

Navratri 2024: 9 अप्रैल से शुरू होंगी चैत्र नवरात्र, नौ दिन किए जाएंगे अनुष्ठान

Navratri 2024: श्योपुर. नईदुनिया प्रतिनिधि। इस वर्ष चैत्र मास की नवरात्र का उत्सव 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, यह उत्सव 17 अप्रैल तक मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्र पर शहर के मंदिरों में जबरदस्त धूम दिखाई देती है। इस अवसर पर शहर सिहत क्षेत्र के देवी मंदिरों में लगातार नौ दिनों तक अनुष्ठान आदि किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें
Shivpuri Accident News: तीर्थ यात्रा पर रवाना होने से पहले यात्री बस पलटी, दिव्यांग क्लीनर की मौत

Shivpuri Accident News: तीर्थ यात्रा पर रवाना होने से पहले यात्री बस पलटी, दिव्यांग क्लीनर की मौत

ज्योतिष आचार्य चंद्रप्रकाश शर्मा का कहना है कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ये पर्व जिले भर में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इन नौ दिनों में माता के भक्त उपवास रखते हैं और उनके अलग-अलग स्वरूपों की उपासना करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में कई शुभ कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। धार्मिक शास्त्रों में कुल चार नवरात्रि का वर्णन है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती है, क्योंकि इस दौरान सार्वजनिक रूप से माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।

इन मंदिरों और चौराहों पर रहेगी धूम चैत्र नवरात्र को लेकर शहर के कई मंदिरों में धूम रहने वाली है। इसमें खुलखुली माता मंदिर और कंकाली माता मंदिर, आनंदी माता मंदिर के अलावा, कराहल पनवाड़ा माता मंदिर, दुर्गापुरी माता मंदिर पर नौ दिनों तक रोज हवन अनुष्ठान के कार्यक्रम होंगे।

Navratri 2024:इस वर्ष चैत्र मास की नवरात्र का उत्सव 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, यह उत्सव 17 अप्रैल तक मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्र पर शहर के मंदिरों में जबरदस्त धूम दिखाई देती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें