Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Shani Dev: साल 2024 के अंत तक शनि देव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जमकर बरसाएंगे धन-दौलत

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 13, 2024

Shani Dev: साल 2024 के अंत तक शनि देव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जमकर बरसाएंगे धन-दौलत

Shani Dev: शनि देव साल 2024 के अंत तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। जिससे 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। शनि देव की कृपा से तीन राशियों के लिए 2024 के अंत तक बेहद शुभ रहने वाला है। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

शनि देव 

Shani Dev: शनि देव को न्याय और कर्म के देवता माना गया है। साथ ही इन्हें पापी और क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों में शनि देव को विशेष स्थान प्राप्त है। ऐसे में कहा जाता है कि जिस जातक पर शनि का अशुभ प्रभाव पड़ता है, उसके जीवन में सभी तरह की समस्याएं आने लगती हैं। साथ ही जातक का जीवन परेशान हो जाता है। लेकिन सभी के लिए ऐसा नहीं है कि शनि देव अशुभ फल ही देते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव शुभ फल भी देते हैं। मान्यता है कि जिस जातक पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं, उस जातक का जीवन धन्य हो जाता है। साथ ही जातक का भाग्य भी बदल जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव साल 2024 में कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। शनि देव के कुंभ राशि में विराजमान रहने से साल के अंत दिसंबर 31 तक कुछ राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। जातक साल भर खुशहाल रहेगा। साथ ही किसी जातक को करियर में अचानक सफलता मिल सकती है। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं जिसका भाग्य बदलने वाला है।

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 बेहद शुभ रहेगा। जातक के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पूरा साल दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शनि देव की कृपा से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जातक को नौकरी-कारोबार में सफलता मिलेगी। जो जातक नया कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए साल 2024 बेहद शुभ रहने वाला है।

यह भी पढ़ें-  77 साल के बाद मकर संक्रांति पर बन रहा बहुत शुभ योग, मिलेगा सूर्यदेव का आशीर्वाद

मिथुन राशि

शनि देव की कृपा से मिथुन राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है। मिथुन राशि के जातक को पूरे साल आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनका स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। ऐसे में मित्रों का साथ मिलेगा। जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए साल 2024 वरदान से कम नहीं रहेगा। अचानक करियर में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए साल 2024 बेहद शुभ रहेगा। जातक को साल 2024 में मानसिक शांति मिलेगी। घर में किसी प्रकार का धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। जिस जातक की शादी हो गई है उसका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 30 जनवरी का दिन 4 राशियों के लिए बेहद खास, करियर में आएगा गजब का उछाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें