Friday 16th of October 2026

ब्रेकिंग

उम्मीदों का जल

क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत

दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Aaj ka Panchang 18 August 2026 : सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Jagbhan Yadav

Tue, Aug 18, 2026

Aaj ka Panchang 18 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.

आज की तिथि

18 अगस्त 2026 (मंगलवार) को श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 5:50 बजे तक है. इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी. मंगलवार को कल्कि जयंती है. इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु (उनके दसवें अवतार कल्कि रूप) संकटों से मुक्ति के लिए बजरंगबली (हनुमान जी) और मंगलवार होने के कारण मां मंगला गौरी व भगवान कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है.

आज का योग और नक्षत्र

मंगलवार को सुबह 6:08 बजे सूर्योदय और शाम 6:53 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 11:12 बजे चंद्रोदय और शाम 10:26 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को सूर्य मघा नक्षत्र में विराजमान रहेगा जबकि चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में रहेगा. मंगलवार को हर्षण योग नहीं रहेगा बल्कि अगले सुबह 03:21 बजे तक शुक्ल योग रहेगा.

शुभ मुहूर्त

इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल रात 9:18 से 11:01 बजे तक रहेगा.v

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें