Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आज गुरु पूर्णिमा की संध्या को महादेव घाट होगा जगमग, करणी सेना करेगी खारुन गंगा महाआरती

आज गुरु पूर्णिमा की संध्या को महादेव घाट होगा जगमग, करणी सेना करेगी खारुन गंगा महाआरती

रायपुर ,दिनांक 21 जुलाई 2024| रविवार को आज आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के अवसर पर जहाँ सनातन परंपरा के अनुसार गुरु पूजन की परंपरा निभाई जाएगी वहीं माँ खारुन गंगा महाआरती जनसेवा समिति एवं करणी सेना छ.ग. द्वारा माँ खारुन गंगा मैया की प्रतिमाह पूर्णिमा की संध्या को बनारस की तर्ज पर होने वाली आरती निरंतर क्रम में 21वीं बार संपन्न होगी। माँ ही संतान की प्रथम गुरु होती है और हमारे भारतवर्ष में प्रत्येक स्त्री शक्ति मातृ स्वरूपा मानी जाती है चाहे वह मनुष्य हों, तुलसी जैसा कोई पौधा हो, गौ माता हो अथवा नदी हो। प्रत्येक परोपकारी शक्ति को माँ का स्थान प्राप्त है ऐसे में नदी के परोपकार का वर्णन करने की आवश्यकता ही नहीं है।

निरंतर दो वर्षों से खारुन गंगा महाआरती समिति और करणी सेना द्वारा खारुन नदी को माँ गंगा स्वरूपिणी मानते हुए खारुन गंगा महाआरती की जा रही है और प्रकृति संरक्षण का संदेश केवल रायपुर शहर ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसारित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शाम 05 बजे से महादेव घाट रायपुर में पुनः उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब।
समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी वीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा शहर के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार आरती में पधारकर पुण्यलाभ लेने का निवेदन किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें