Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से - डा. रमन

अभियान, तिरंगा यात्रा से लेकर मैराथन तक होंगे कार्यक्रम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

आज रात साल का सबसे बड़ा आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत के इन शहरों में देगा द : आज रात साल का सबसे बड़ा आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत के इन शहरों में देगा दिखाई

Jagbhan Yadav

Sun, Sep 7, 2025

साल 2025 का चंद्रग्रहण बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दौरान चांद लाल रंग का दिखाई देगा जिसे ब्लड मून कहा जाता है. यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में लोग इस नजारे को साफ देख पाएंगे. हालांकि अमेरिका में यह दृश्य नहीं दिखेगा, लेकिन वहां के आसमान प्रेमियों के लिए भी खास जगहें मौजूद हैं. अमेरिका के कुछ नेशनल पार्क और डार्क स्काई रिजर्व ऐसे हैं जहां रात का आकाश बेहद साफ और तारों से जगमगाता है. यहां लोग मिल्की वे, नॉर्दर्न लाइट्स और चमकते तारों के बीच आसमान को निहार सकते हैं…

नईदिल्ली (ए)। चंद्र ग्रहण 2025 का रोमांचक इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सितंबर 2025 में लगने वाला यह साल का सबसे बड़ा Lunar Eclipse भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में नजर आएगा। खास बात यह है कि इस बार चांद लाल रंग का दिखेगा, जिसे लोग Blood Moon के नाम से भी जानते हैं। भारत में इसे नंगी आंखों से आसानी से देखा जा सकेगा।

साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण भारत के सभी बड़े शहरों में दिखाई देगा। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मौसम अनुकूल हो और बादल या प्रदूषण इसकी दृश्यता में बाधा न डालें।

साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण आज लगेगा

साल 2025 का सबसे बड़ा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात 9.58 बजे शुरू होगा।

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

7-8 सितंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के विभिन्न हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। भारत में यह नजारा प्रमुख शहरों- दिल्ली मुंबई, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, हैदराबाद और चंडीगढ़ से साफ तौर पर दिखाई देगा।

सूतक काल कब शुरू होगा?

7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा। सूतक काल दोपहर 12:58 बजे से शुरू होगा। इस दौरान भोजन और धार्मिक कार्यों में सावधानी बरतें।

चंद्रमा क्यों हो जाता है लाल?

जब पृथ्वी सीधे सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो उसकी सबसे गहरी छाया जिसे अम्ब्रा (Umbra) कहते हैं, चांद की सतह पर पड़ती है। इसी वजह से पूर्ण चंद्रग्रहण होता है। इस दौरान चांद अंधेरे में गायब नहीं होता, बल्कि तांबे और गहरे लाल रंग की आभा में चमकता है।

चंद्र ग्रहण की कुल अवधि

साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को होगा। यह ग्रहण लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष में यह ग्रहण राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है, साथ ही सूतक काल में सावधानियां जरूरी हैं

चंद्र ग्रहण कितने तरह के होते हैं?

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार (आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण) के होते हैं।

कहां-कहां दिखाई देगा पूर्ण चंद्रग्रहण?

7-8 सितंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के विभिन्न हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। भारत में यह नजारा प्रमुख शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, हैदराबाद और चंडीगढ़ से साफ तौर पर दिखाई देगा। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मौसम अनुकूल हो और बादल या प्रदूषण इसकी दृश्यता में बाधा न डालें।

Tags :

Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today new

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें