Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में कई जगह भारी बारिश के आसार, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम

प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य अलंकरण

40 डेटोनेटर सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

दुर्ग-रायगढ़ के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

PAN Card New Rules : 1 अप्रैल से PAN नियमों में बड़ा बदलाव! जानिए किसे मिलेगा फायदा

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 13, 2026

बिजनेस डेस्कः साल 2026 से PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव लागू होने की तैयारी है। आयकर विभाग ने नए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं, जिन्हें 1 अप्रैल 2026 से लागू करने की योजना है। ये नियम नए आयकर अधिनियम 2025 के तहत बनाए गए हैं। सरकार का उद्देश्य छोटे लेनदेन को आसान बनाना और बड़े वित्तीय ट्रांजैक्शन पर निगरानी मजबूत करना है। फिलहाल इन नियमों पर लोगों से सुझाव मांगे गए हैं और मार्च के पहले सप्ताह तक इन्हें अंतिम रूप दिया जा सकता है।

कैश लेनदेन के नियम में बदलाव

पहले एक दिन में 50,000 रुपए से ज्यादा नकद जमा या निकासी पर PAN देना जरूरी था। अब नई व्यवस्था में सालाना सीमा तय की जाएगी। अगर किसी वित्तीय वर्ष में कुल नकद लेनदेन 10 लाख रुपए या उससे अधिक होता है, तभी PAN देना अनिवार्य होगा। इससे छोटे लेनदेन करने वालों को राहत मिलेगी।

वाहन खरीद पर नई सीमा

अब केवल 5 लाख रुपए से ज्यादा कीमत वाले वाहनों की खरीद पर PAN देना जरूरी होगा। इसमें दोपहिया वाहन भी शामिल हैं। इससे कम कीमत वाले वाहन खरीदने वालों को सुविधा मिलेगी।

होटल और इवेंट बिल पर राहत

होटल, रेस्टोरेंट या बड़े आयोजनों के बिल पर PAN की सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी गई है। पहले यह सीमा 50,000 रुपए थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें