Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Gold Price Today : सोने में तेजी बरकरार, चांदी पड़ी फीकी; 21 फरवरी को ​कितना है रेट?

Jagbhan Yadav

Sat, Feb 21, 2026

Gold Rate Today: सोने के भाव में तेजी बरकरार है। 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना  5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोना उछला। रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

 

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर

22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली

144260

157530

मुंबई

143460

157380

अहमदाबाद

144310

157430

चेन्नई

144260

157380

कोलकाता

144260

157380

हैदराबाद

144260

157380

जयपुर

144410

157530

भोपाल

144310

157430

लखनऊ

144410

157530

चंडीगढ़

144410

157530

चांदी की कीमत

 

चांदी में 21 फरवरी की सुबह गिरावट है। कीमत 269900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें