Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Gold Price Today : मिडिल ईस्ट के तनाव से सोना उछला, सेफ एसेट के तौर पर डिमांड बढ़ी; क्या है नया रेट

Jagbhan Yadav

Mon, Mar 2, 2026

Gold Rate Today: इजराइल-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव से सोने की कीमत में तेजी आई है। 2 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 173240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में कीमत 173090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 9430 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 8550 रुपये बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को शुरुआती ट्रेडिंग में सोना 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 5,390 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के आधा दर्जन से ज्यादा देशों पर भी हमले किए हैं। इजराइल के हमले के पहले दिन ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। संघर्ष और बढ़ा तो सोने और चांदी की चमक और बढ़नी तय है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 173240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 158810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 158660 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 173090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 173090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 158660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर

22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली

158810

173240

मुंबई

158660

173090

अहमदाबाद

158710

173140

चेन्नई

158660

173090

कोलकाता

158660

173090

हैदराबाद

158660

173090

जयपुर

158810

173240

भोपाल

158710

173140

लखनऊ

158810

173240

चंडीगढ़

158810

173240

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में 2 मार्च की सुबह गिरावट दिख रही है। कीमत 294900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते एक सप्ताह में चांदी का भाव 20000 रुपये उछला। शुक्रवार, 27 फरवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,500 रुपये या लगभग एक प्रतिशत टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें