Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

तीजन बाई को श्रद्धांजलि: तंबूरा थम गया, लेकिन गूंजती रहेगी आवाज… नहीं रहीं पंडवानी की सम्राज्ञी डॉ. तीजन बाई

आज 5 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

आज 5 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

*देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप

‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन आज से…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना : जापान को छोड़ा पीछे, नए साल से एक दिन पहले आई बड़ी खुशखबरी

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 31, 2025

India Becomes World Fourth Largest Economy: नए साल की शुरुआत से एक दिन पहले भारत की अर्थव्यवस्था (India Economy) को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। सरकार की वार्षिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आधार पर भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया है। मोदी सरकार ने कहा है कि भारत 4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। साथ ही 2030 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा की जाएगी। जिसके आधिकारिक आंकड़े 2026 की पहली छमाही में जारी होने की उम्मीद है।

 

सरकार ने कहा कि 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की रियल जीडीपी 8.2 प्रतिशत बढ़ी है। ये पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत और पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में 7.4 प्रतिशत थी। 2025 में सुधारों की जानकारी देने वाली एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक 4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। ये अगले 2.5 से 3 सालों में जर्मनी को तीसरे स्थान से हटाने के लिए तैयार है। इसका अनुमानित जीडीपी 2030 तक 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर होगा।

सरकार ने कहा कि मजबूत घरेलू मांग, संस्थागत सुधार, संतुलित मौद्रिक नीति और कीमतों में स्थिरता ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अनुकूल ‘गोल्डीलॉक्स’ स्थिति तैयार की है, जहां विकास और महंगाई के बीच संतुलन बना हुआ है। इसी वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संस्थान यह अनुमान लगा रहे हैं कि आने वाले वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी और वैश्विक आर्थिक मंच पर इसकी भूमिका और भी सशक्त होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें