Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

500 Rupee Notes: : मार्च में बंद हो जाएंगे 500 के नोट, जानें क्या है सोशल मीडिया पर फैले दावे की सच्चाई?

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 3, 2026

बिजनेस डेस्कः हाल ही में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) मार्च 2026 तक ₹500 के नोट हटा देगा। इस दावे को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पूरी तरह गलत बताया है। आरबीआई ने कहा है कि ₹500 के नोट पूरी तरह वैध हैं और उनका इस्तेमाल बैंकिंग लेन-देन, एटीएम और अन्य भुगतान माध्यमों में जारी रहेगा। सरकार या RBI ने इस नोट के हटाने या रिटायर करने से जुड़ी कोई योजना नहीं बनाई है। पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इस खबर को स्पष्ट रूप से झूठा बताया है और कहा कि इसका कोई आधिकारिक आधार नहीं है।

सोशल मीडिया अफवाहों से निवेशक और आम लोग भ्रमित

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के कारण कई लोग भ्रमित हो गए थे। कुछ यूजर्स ने बताया कि उन्होंने एटीएम से ₹500 नोट निकालना बंद कर दिया, जबकि कुछ लोग नकद बचत को लेकर चिंतित हो गए। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी अफवाहों से वित्तीय व्यवहार पर अस्थायी असर पड़ सकता है, इसलिए हमेशा सरकारी और आधिकारिक चैनल से ही जानकारी लेनी चाहिए।

PunjabKesari

PIB Fact Check ने किया जोरदार खंडन

पीआईबी फैक्ट चेक ने साफ किया कि यह दावा पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने बताया कि नोटों की वैधता और इस्तेमाल पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। PIB ने आम जनता से अपील की कि ऐसे अफवाहों पर विश्वास न करें और भरोसेमंद स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

क्या है वास्तविक स्थिति?

  • ₹500 नोट भारत में वैध मुद्रा हैं।

  • RBI समय-समय पर नोटों के रीसाइक्लिंग और जारी करने की समीक्षा करता है।

  • वर्तमान में ₹500 नोट पर कोई रिटायरमेंट या नोटबंदी की योजना नहीं है।

  • आम लोगों को अपने वित्तीय व्यवहार में कोई बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें