Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बाइक गोदाम में लगी भीषण आग : 25 बाइक जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

Jagbhan Yadav

Mon, Dec 8, 2025

कोरबा। जिले में बीती रात एक बाइक गोदाम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। जब तक आग पर नियंत्रण पाया गया, तब तक गोदाम में रखी 25 बाइक और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। अनुमान है कि इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना बांगो थाना क्षेत्र के पोंडी-उपरोड़ा बस स्टैंड के पास स्थित ईश्वर ऑटो पार्ट्स के गोदाम में देर रात हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पास ही मौजूद कचरे में आग लगाई थी। धीरे-धीरे आग बढ़ती गई और फैलते हुए गोदाम तक पहुंच गई। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

कटघोरा नगर पालिका और सिंचाई विभाग की दमकल टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया, लेकिन तब तक वहां रखी सभी बाइक और सामान पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। इससे दुकान संचालक को काफी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

आग लगने के बाद आसपास के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि आग पर नियंत्रण पा लेने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। यदि किसी शरारती तत्व की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें