Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

जगदलपुर की गृहिणी ने किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भर

सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का आधार

गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात

देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : साय

माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

BREAKING : 31 IPS अधिकारियों के तबादले, पवन देव बने नगर सेना महानिदेशक, देखें पूरी लिस्ट

Jagbhan Yadav

Mon, Aug 24, 2026

 रायपुर।  राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों में फेरबदल किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 31 आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

पवन देव (1992 बैच) को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गुरजिंदर पाल सिंह (1994 बैच) को महानिदेशक, प्रशिक्षण के साथ महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी बनाया गया है।

एसआरपी कल्लूरी (1994 बैच) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप गुप्ता (1995 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन के साथ संचालक, अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह विवेकानंद (1996 बैच) को वर्तमान कार्यों के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीपांशु विजय काबरा (1997 बैच) को वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमित कुमार (1998 बैच) को वर्तमान कार्य के अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का प्रभार दिया गया है। वहीं डॉ. आनंद छाबड़ा (2001 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार बनाया गया है।

ओमप्रकाश पॉल (2003 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें पूरी लिस्ट

 

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें