Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

घर में घुसकर की मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल

प्रेमी से मिलने होटल गई युवती फिर जिंदा नहीं लौटी, इस हाल में मिली लाश

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दिल्ली में अवैध-जर्जर इमारतों पर MCD की बड़ी कार्रवाई, : 34 ध्वस्त और 17 सील

Jagbhan Yadav

Thu, Sep 10, 2026

दिल्ली। सत्य निकेतन में पीजी की इमारत ढहने की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी में खतरनाक, जर्जर और अनधिकृत इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत बुधवार को निगम ने 34 इमारतों को ध्वस्त किया, जबकि 17 संपत्तियों को सील किया गया। इसके अलावा 22 इमारतों के मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

MCD के इस अभियान का उद्देश्य ऐसी इमारतों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना है, जो जर्जर, खतरनाक या भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई हैं। सत्य निकेतन में पीजी भवन हादसे के बाद राजधानी में ऐसी इमारतों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद निगम ने विभिन्न इलाकों में निरीक्षण और कार्रवाई का अभियान शुरू किया।

सत्य निकेतन में सटे पीजी पर चला MCD का बुलडोजर
नगर निगम ने बुधवार को सत्य निकेतन में हादसे वाली इमारत से सटे छात्राओं के पांच मंजिला पीजी को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। निगम की टीम ने पूरे दिन की कार्रवाई के बाद पीजी की एक मंजिल को ही तोड़ पाया। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आसपास के रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया।सुरक्षा को देखते हुए घटनास्थल से सटे अन्य पीजी और फ्लैटों को भी खाली कराया गया। निगम की टीम ने गीता कॉलोनी में जर्जर मकानों तथा परमपुरी और लक्ष्मी नगर में निर्माणाधीन अवैध इमारतों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान कई संपत्तियों को ध्वस्त किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।निगम के मुताबिक, 17 संपत्तियों को सील किया गया, जबकि चार संपत्तियों के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें