Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ISIS से जुड़े : भिलाई के 4 नाबालिग पकड़ाए

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 21, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ एटीएस ने डिजिटल कट्टरपंथ के बढ़ते नेटवर्क पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र से 4 नाबालिगों को पकड़ा है। ये सभी पहले पकड़े गए दो किशोरों से जुड़े पाए गए।

जांच में पता चला कि इन बच्चों को पाकिस्तान में बैठे ऑपरेटर, हिंसक ऑनलाइन गेम, एन्क्रिप्टेड चैट और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए धीरे-धीरे कट्टरपंथ की ओर धकेल रहे थे। इससे पहले एटीएस ने फरीदनगर से 12वीं के एक छात्र को उठाया था, जिससे पूरा नेटवर्क सामने आने लगा। अभी तक पुलिस और एटीएस ने गिरफ्तारी की अधिकृत पुष्टि नहीं की है।

हिंसक गेम और डार्क वेब बना था प्रमुख हथियार

अधिकारियों के मुताबिक, इन किशोरों को ऐसे हिंसक ऑनलाइन गेम भेजे जाते थे, जिनमें टास्क के नाम पर हमले जैसी गतिविधियों की नकली ट्रेनिंग दी जाती थी। इसके अलावा उन्हें डार्क वेब, VPN, एन्क्रिप्टेड साइट्स और कोड लैंग्वेज का इस्तेमाल सिखाया गया। मोबाइल डेटा की फॉरेंसिक जांच में दर्जनों कोड-वर्ड, हटाई गई चैट, संदिग्ध ग्रुप कॉल और कट्टरपंथी कंटेंट मिले हैं।

पहले से थी निगरानी, तकनीकी सबूत मिलते ही छापेमारी

सूत्रों का कहना है कि एटीएस ने इन किशोरों से करीब दो साल पहले संदिग्ध गतिविधियों के चलते पूछताछ की थी। इसके बाद उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर साइलेंट सर्विलांस जारी था। जैसे ही तकनीकी प्रमाण मजबूत हुए, कार्रवाई कर इन्हें पकड़ लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह मॉड्यूल छत्तीसगढ़ में युवाओं को टारगेट कर रहा था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें