Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

608 अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, दूसरी बार लागू हुई नई व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में लगातार 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

: जन्माष्टमी का पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जन्माष्टमी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातकों का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

सरगुजा और गरियाबंद में अध्यक्ष समेत 5 जिलों में सदस्य नियुक्त

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दूपमरे ने अगस्त माह में विशेष टिकट जांच : अभियान से वसूले 4.19 करोड़

Jagbhan Yadav

Wed, Sep 2, 2026

रायपुर/ बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों के पालन को सुनिश्चित करने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपूर में ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में सघन एवं प्रभावी टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 60,822 अनियमित एवं बिना टिकट यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा उनसे 4,19,31,888 का जुर्माना वसूल किया गया। विशेष टिकट जांच अभियान के माध्यम से यात्रियों को उचित एवं वैध टिकट लेकर यात्रा करने तथा रेलवे के निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। साथ ही, बिना उचित टिकट के अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार लगेज बुक कराने के लिए प्रेरित किया गया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे हमेशा वैध एवं उचित टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा निर्धारित सीमा से अधिक लगेज होने पर उसकी नियमानुसार बुकिंग कराएं। टिकट जांच अभियान यात्रियों की सुविधा, रेलवे नियमों के अनुपालन तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से रेलवे के नियमों का पालन करने तथा टिकट जांच कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें