Tuesday 17th of November 2026

ब्रेकिंग

पुलिस विभाग में एक और फेरबदल, इन पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

इस मामले में राजेश मूणत ने दर्ज कराई थी FIR….

जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भारमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद…

337 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3 ASI और 64 प्रधान आरक्षक भी शामिल, देखें लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने : 70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

Jagbhan Yadav

Mon, Oct 26, 2026

तिल्दा नेवरा।  राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पौंसरी, मगरवाय, बुड़गहन,औऱ पूरेना मे 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर लगभग 57 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा भी की।

इसमें ग्राम पौंसरी मे 10 लाख रुपए के शेड निर्माण 5 लाख रुपए के बाउंड्रीवाल,ग्राम मगरवाय मे 10 लाख रुपए के शेड निर्माण,ग्राम बुड़गहन मे 20 लाख रुपए के चेक डेम निर्माण औऱ ग्राम पुरेना मे 7 लाख रुपये के अतिरिक्त क़क्ष एवं 5 लाख रुपए के रंगमंच निर्माण शामिल है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि इन गांव मे लोकार्पण औऱ भूमिपूजन दिखाता है कि गांव मे विकास हो रहा है। हमारी सरकार गरीबों की चिंता करने वाली है,इसीलिए गांव के विकास मे जोर दे रही है।

हमने मोदी की गारंटी के तहत महतारी वंदन योजना,3100 रुपए मे धान खरीदी के वायदे को पूरा किया है।अब महतारी वंदन योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की सरकार मे पारदर्शिता है औऱ भ्रष्टाचार कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्पना को सब मिलकर पूरा करेंगे

इन विकास कार्या का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन :- राजस्व मंत्री वर्मा ने इस दौरान ग्राम पौंसरी में सामुदायिक भवन लागत 6.50 लाख, रंगमंच लागत 5 लाख , ग्राम मगरवाय में सीसी रोड निर्माण लागत 10 लाख,ग्राम बुडगहन में बाढ़ आपदा भवन लागत 20 लाख, रंगमंच निर्माण लागत 5 लाख, ग्राम पूरेना में सीसी रोड निर्माण लागत 10 लाख का लोकार्पण एवं ग्राम मगरवाय के शासकीय प्राथमिक शाला में 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 10 लाख, किचन शेड निर्माण लागत 5 लाख, रंगमंच निर्माण लागत 3.50 लाख का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद सस्दय राजेश ध्रुव,कपिल कश्यप ,सुनीता वर्मा , रविशंकर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें