Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: नव वर्ष पर गीत-ग़ज़लों की सजी महफ़िल

नव वर्ष पर गीत-ग़ज़लों की सजी महफ़िल

भिलाई।* साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था "एकत्र" द्वारा नव वर्ष पर साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन रशियन कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 7 भिलाई में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक, कवि एवं पूर्व कमिश्नर दुर्ग संभाग श्री त्रिलोक महावर जी थे व मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय शायर मुमताज़ भाई थे।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों, शायरों एवं गजलकारों ने शिरकत की तथा अपनी प्रस्तुतियों के निराले अंदाज से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम में हाजी रियाज खान, युसुफ सागर, भाई मुमताज़, रामबरन कोरी "कशिश", डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी, डॉ. बीना सिंह, शबा ख़ान एवं शुचि भवि द्वारा अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को ऊंचाई दी।

कार्यक्रम का आयोजन "एकत्र" संयोजक महेश कुमार विनोदिया द्वारा किया गया था एवं संचालन सुप्रसिद्ध कवियत्री शुचि 'भवि 'ने किया।

अध्यक्ष त्रिलोक महावर ने सभी की रचनाओं की समीक्षा करते हुए अपनी कविता की प्रस्तुति दी तथा नये वर्ष में प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि प्रेम अनमोल है, पूरा नया साल सबके लिए प्रेममयी हो, सभी प्रेम से लबालब रहे, खुश और आनंदित रहे, सभी परिवारों में प्रेम और भाईचारा बढ़े, हम सभी इंसान हैं और इन्सानों की तरह रहें।
कार्यक्रम का फेसबुक लाइव प्रसारण भी किया गया।

संगोष्ठी में मनोहर लाल, हरिकिशन सिंह केन, डॉ. ए. के. सिंह, बी. आर. वर्मा, डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, मधु विनोदिया, गीता लाल, जयंत भोसले, ऋषभ राज विनोदिया की उपस्थिति सराहनीय रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें