Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG – 12 जुआरी गिरफ्तार : श्मशान घाट के पीछे सजी थी महफिल, 52 परियों पर लाखों का दाव लगा रहे थे दिवाने

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी काईवाई की है। पुलिस की टीम ने 12 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। साथ ही आरोपियों के कब्जे से नगदी, बाइक और मोबाइल समेत 2 लाख की जब्ती की है। दुर्ग पुलिस ने यह कार्रवाई दो अलग-अलग स्थानों में की।

जानिए पूरा मामला

दुर्ग पुलिस को 21 दिसम्बर को मुखबीर से सूचना मिली कि पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र एकता नगर श्मशान घाट के पीछे मैदान में कुछ व्यक्तियों द्वारा काट पत्ती खेला जा रहा है l मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की गई l रेड के दौरान 52 पत्ती ताश आरोपी सनी सिंहानिया, हर्ष यादव, अनिकेत, हरीश तारक, राजेश यादव, इशू उर्फ विक्की रजत साव, राहुल राय एवं ओमकार सोनी को गिरफ्तार किया गयाl साथ ही उनके कब्जे से 19500 रूपये नगद, 5 नग मोटरसाइकिल, 7 नाग मोबाइल जब्त किया गया l

ठीक इसी तरह थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि बड़े गांव शासकीय स्कूल के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा पैसे का दाव लगाकर जुआ खेला जा रहा है l इस सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोहर निषाद, वेद प्रकाश देवांगन एवं सुरेश कुमार सिन्हा से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 9750 जब्त किया गया l

प्रकरणों में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 513/2025 एवं थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 342/2025 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक निर्माण पर भेजा गया l

गिरफ्तार आरोपी

1. सनी सिंघानिया, उम्र 24 साल, शांतिपारा भिलाई 3

2. हर्ष यादव, 20 साल, नूतन चौक भिलाई 3

3. अनिकेत देवार, 26 साल, मछली मार्केट खुर्सीपार

4. हरीश तारक, 22 साल, शांति नगर भिलाई 3

5. राजेश यादव, 22 साल, शांति नगर भिलाई 3

6. यीशु उर्फ विक्की, 24साल, नूतन चौक भिलाई 3

7. रजत साव, 18 साल, गत्वा तालाब भिलाई 3

8. राहुल राय, 28 साल, शांतिपारा भिलाई 3

9. ओमकार सोनी 30 साल शीतलापारा भिलाई 3

10. मनोहर निषाद 36 साल नंदिनी नगर

11. वेद प्रकाश देवांगन 33 साल नंदिनी नगर

12. सुरेश कुमार सिन्हा, 42 साल, नंदिनी नगर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें