Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

BREAKING : राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Jagbhan Yadav

Tue, Jul 28, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल के कैजुअल्टी (इमरजेंसी) वार्ड में लगी, जिसके बाद मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर केजुअल्टी वार्ड और आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया तथा मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक समय रहते अस्पताल प्रशासन, पुलिस और दमकल कर्मियों की सक्रियता से मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया गया। हालांकि किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप का माहौल है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें