Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

273 चेक पोस्ट पर बढ़ेगा पहरा, तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई…

जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, राज्यपाल व मुख्यमंत्री रहे उपस्

राजस्थान विस अध्यक्ष देवनानी ने की सौजन्य भेंट

कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : साय

सीजी-रेरा की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख का जुर्माना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 10, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा के 1993 बैच के अधिकारी विकल्प शुक्ला का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे वर्तमान में आकाशवाणी रायपुर में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

विकल्प रंजन शुक्ला आकाशवाणी रायपुर में क्षेत्रीय  समाचार एकांश के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। उनके दायित्वों में आकाशवाणी छत्तीसगढ़ से प्रसारित होने वाले प्रादेशिक समाचारों का संपादन, प्रसारण और समसामयिक कार्यक्रमों का संचालन शामिल था। इस भूमिका के तहत वे प्रदेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को रेडियो के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने के कार्य से जुड़े थे।

भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी विकल्प रंजन शुक्ला ने अपने सेवाकाल में आकाशवाणी के अलावा प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) में भी जिम्मेदारियां निभाईं। सूचना एवं जनसंचार के क्षेत्र में उनका कार्य अनुभव रहा। उनके पेशेवर सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा समाचारों के संपादन और  सरकारी सूचना तंत्र से जुड़ी जिम्मेदारियों के निर्वहन से संबंधित था।

मीडिया जगत में शोक का माहौल

उनके निधन की खबर से पत्रकारिता और सूचना प्रसारण से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है। आकाशवाणी रायपुर के क्षेत्रीय समाचार एकांश में उनकी भूमिका और भारतीय सूचना सेवा में उनकी सेवाएं उनके कार्यक्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलू रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें