Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: प्रभु श्री राम के जयकारों के साथ दुर्ग से रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन, सांसद विजय बगहेल ने दिखाई हरी झंडी

प्रभु श्री राम के जयकारों के साथ दुर्ग से रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन, सांसद विजय बगहेल ने दिखाई हरी झंडी

दुर्ग। जिले के लगभग 670 श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन बुधवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। सांसद विजय बगहेल ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्टेशन प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के चेहरे पर रामलला के दर्शन के लिए जाने की खुशी झलक रही थी।
दोपहर 12.20 बजे दुर्ग से श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को आस्था स्पेशल ट्रेन से प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस ट्रेन में श्रद्धालु के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था है।

आस्था स्पेशल ट्रेन में भोजन, स्वल्पाहार, चिकित्सा, सुरक्षा एवं सर्वसुविधायुक्त है। सांसद पांडेय ने कहा कि अयोध्या में अतिथियों के लिए बहुत ही शानदार सत्कार करने का कार्यक्रम बनाया है। प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए पूरे देश के सभी प्रांतों से इसी प्रकार अयोध्या ट्रेन पहुंच रही है।
सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके कारण ही हमें रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,दिलीप साहू,प्रेमलाल साहू,दिव्या कलिहारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें