Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा : 25 लाख नगदी समेत करोड़ो के जेवर लेकर हुए फरार, शादी में गया था पूरा परिवार

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 5, 2025

महासमुंद। महासमुंद जिले से चोरी की एक वारदात सामने आई है जहां सूने मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया और 25 लाख नगदी समेत 1 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मामला सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह का है। यहां निवासरत योगेश अग्रवाल परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए रायपुर गए थे। इस दौरान घर को सूना देख चोरों ने धावा बोलकर 25 लाख नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े।

वहीं चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही सायबर सेल एवं सांकरा पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने कहा कि, आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें