Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’ : खेल मंत्री मांडविया

समारोह में प्रदान किए संत कबीर और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार

अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: : पटवारी से RI बने अधिकारियों पर ताबड़तोड़ छापे, 20 ठिकानों से संदिग्ध संपत्ति के दस्तावेज जब्त

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 19, 2025

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के संदेह वाले पटवारी से रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) बने अधिकारियों के ठिकानों पर आज तड़के ACB-EOW ने एक साथ बड़ी कार्रवाई की। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, अंबिकापुर, महासमुंद और जगदलपुर सहित कुल 7 जिलों में फैली टीमों ने करीब 20 जगहों पर दबिश दी। कार्रवाई का उद्देश्य अनियमित चयन, परीक्षा में गड़बड़ी और पदोन्नति के दौरान अवैध संपत्ति अर्जित करने से जुड़े आरोपों की जांच करना है।

2024 में पटवारी से RI बनने के लिए आयोजित परीक्षा के बाद सरकार को बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। आरोप था कि चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी अंक, बाहरी दबाव और आर्थिक लेनदेन जैसी गड़बड़ियां सामने आई थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर ACB-EOW लगातार जानकारी इकट्ठा कर रही थी। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद सुबह-सुबह यह संयुक्त छापेमारी कार्रवाई की गई।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कई ठिकानों से नकदी, सोने–चांदी के गहने, महंगी संपत्तियों के कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं। कुछ स्थानों पर संपत्ति अधिकारियों की आय के अनुपात से कहीं अधिक पाई गई, जिसके चलते जांच और तेज हो गई है।

विभाग की ओर से कहा गया है कि आधिकारिक बयान छापेमारी की पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जारी किया जाएगा। अभी तक बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डाटा की जांच जारी है।

Tags :

ACB EOW Chhattisgarh News Corruption Raid Patwari to RI Scam Raipur Bilaspur Breaking News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें