Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल बना लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण

, समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं युवा : डेका

को रायपुर लेकर पहुंची सीबीआई, आज पेश करेगी विशेष कोर्ट में

रायपुर में किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का शुभारंभ

नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म : करने वाला आरोपी काजी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Wed, Apr 15, 2026

कांकेर। जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है। अंतागढ़ पुलिस ओ अनुसार मोहम्मद नवसाद काजी (30 वर्ष) मूलत: बिहार के भागलपुर जिले के ग्राम कैरी का निवासी है। वह वर्तमान में शीतलापारा में रह रहा था। उसने एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। आरोपी ने युवती को विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसने बताया कि आरोपी ने विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में विवाह की बात कहने पर आरोपी मुकर गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की। टीम ने आरोपी की पता तलाश कर उसे अंतागढ़ से पकड़ा। पूछ-ताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नवसाद काजी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें