Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कुम्हारी टोल बंद करने पर फैसला 2026 के बाद:केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले-दुर्ग-रायपुर बायपास पूरा होने के बाद करेंगे विचार,रायपुर सांसद ने की थी मांग

कुम्हारी टोल बंद करने पर फैसला 2026 के बाद:केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले-दुर्ग-रायपुर बायपास पूरा होने के बाद करेंगे विचार,रायपुर सांसद ने की थी मांग

रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जवाब दिया है।

गडकरी ने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा को नियमों के तहत बनाया गया है और वहां फिलहाल ज्यादा ट्रैफिक जाम नहीं होता। फिर भी, ट्रैफिक को और आसान बनाने के लिए वहां मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे गाड़ियां बिना रुके आगे बढ़ सकेंगी। इससे सफर का समय और पेट्रोल-डीजल की खपत भी कम होगी।

गडकरी ने कहा- 2026 में करेंगे विचार

गडकरी ने बताया कि 92 किलोमीटर लंबा दुर्ग-रायपुर-औरंगाबाद बायपास का काम चल रहा है। यह बायपास जून 2026 तक पूरा हो जाएगा। जब यह बायपास चालू होगा, उसके बाद कुम्हारी टोल को बंद करने पर विचार किया जाएगा।

बतादें कि सासंद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार से यह टोल बंद करने की मांग की थी, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों को भारी असुविधा हो रही थी और टोल की वैधता पर भी सवाल उठरहे थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें