Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

अंधविश्वास ने ली मासूम की जान : सर्पदंश के बाद घंटों तक चलती रही झाड़-फूंक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालक ने तोड़ा दम

Jagbhan Yadav

Fri, May 22, 2026

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से में सांप के काटने के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजन बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय घंटों तक झाड़फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर जब बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। मामला डौंडी विकासखंड के ग्राम छिंदगांव का है। मृत बालक की पहचान गीतेश ढीमर उम्र 11 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे बच्चे को सांप ने काट लिया था। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाय एक बैगा के पास ले गए, जहां घंटों तक झाड़फूंक और टोना-टोटका कराया जाता रहा। बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई, लेकिन अंधविश्वास के चलते समय पर इलाज नहीं मिल सका। जब स्थिति ज्यादा गंभीर हुई तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें