Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

प्रदेश के सभी मंदिर होंगे पॉलीथिन मुक्त, रायपुर में 125 मंदिरों के पुज : प्रदेश के सभी मंदिर होंगे पॉलीथिन मुक्त, रायपुर में 125 मंदिरों के पुजारी – महंतों की ऐतिहासिक बैठक संपन्न…

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 25, 2025

रायपुर:– ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “मंदिरों को पॉलीथिन मुक्त बनाने हेतु भव्य बैठक आज दूधाधारी सत्संग भवन, मठ पारा रायपुर में संपन्न हुई। कार्यक्रम में 125 मंदिरों और मठों के पुजारी, महंत एवं धार्मिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य महंत राम सुंदर दास जी महाराज ने की, जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा — “मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, समाज को दिशा देने का केंद्र हैं। जब मंदिर पॉलीथिन मुक्त होंगे तो समाज भी प्रेरित होगा। यह केवल सफाई का नहीं, बल्कि ‘संस्कार और संस्कृति की शुद्धता’ का भी अभियान है। हर श्रद्धालु को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह पूजा सामग्री बिना पॉलीथिन के ही लाए। ग्रीन आर्मी का यह प्रयास वास्तव में धर्म और पर्यावरण दोनों की रक्षा का संगम है।”

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे ने किया।
उन्होंने कहा – “हम पिछले आठ वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता की दिशा में कार्यरत हैं। आज धार्मिक समुदाय के साथ यह ऐतिहासिक पहल छत्तीसगढ़ के मंदिरों को पॉलीथिन मुक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। जब धर्म और पर्यावरण एक साथ खड़े होते हैं, तो परिवर्तन निश्चित होता है।”

इस अवसर पर रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा ने कहा – “आज का यह आयोजन हमारे मिशन को और मजबूत करेगा। मंदिरों से शुरू हुआ यह अभियान अब हर मोहल्ले और हर घर तक पहुँचेगा। हम सभी मंदिर समितियों के सहयोग से रायपुर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कार्यक्रम में व्हाइट विंग की अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा – “महिलाओं की भागीदारी इस अभियान में सबसे महत्वपूर्ण होगी। घरों से ही पॉलीथिन का प्रयोग बंद होगा, तभी मंदिर और समाज दोनों स्वच्छ बन सकेंगे। व्हाइट विंग की सभी सदस्याएँ इस मिशन को घर-घर तक पहुँचाने में सक्रिय रहेंगी।” कार्यक्रम का मंच संचालन मिस्टर टारगेट ने ऊर्जा और अनुशासन के साथ किया।

अंत में प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा – “आप सभी की उपस्थिति और कवरेज इस जन-जागरण को नई ऊँचाई देगी। हम सभी उपस्थित मठाधीशों, पुजारियों और समाजसेवियों का हृदय से आभार प्रकट करते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महंत, पुजारी और सदस्यों ने पॉलीथिन मुक्ति का संकल्प लिया। ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने घोषणा की कि यह अभियान 16 चरणों में निरंतर रूप से व्हाइट विंग के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। आगामी चरणों में व्यापारियों, सार्वजनिक भवनों, स्कूल-कॉलेजों, विभिन्न समाजों की समितियों, जनप्रतिनिधियों और शासकीय अधिकारियों की बैठकें भी आयोजित की जाएँगी।

यह आयोजन ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक बड़ा, प्रेरक और सफल कार्यक्रम सिद्ध हुआ, जिसने पूरे प्रदेश में पॉलीथिन मुक्त मंदिरों के अभियान को नई दिशा दी है।

Tags :

chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindi news india Raipur Today latest news Today news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें