Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित : व उज्जवल करने की दिशा में अग्रसर -गुरु खुशवंत साहेब

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 27, 2025

रायपुर।  कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब  आज पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में आयोजित  सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय प्रांगण में आम के पौधे का रोपण किया। इसके साथ ही कसडोल विधायक संदीप साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वृक्षारोपण किया।

सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने कर रही है कार्य

 मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि पीएम  स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय एक उत्कृष्ट संस्था है जहां से पढ़कर विद्यार्थी उच्च पदों पर पहुंचते हैं।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के मुताबिक पीएम स्कूल को तकनीक से लैस किया जा रहा है। सभी कक्षाएं  स्मार्ट क्लास रूम  में  परिवर्ति हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने का काम कर रही है।

 

इसके साथ ही सरकारी नौकरी के द्वार भी खोल रही है। प्रतियोगी परीक्षा में पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतिभावान और मेहनती युवाओं का चयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की मांग पर ड्रेनेज़ सिस्टम एवं खेल मैदान समतलीकरण के लिये जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

कौशल विकास  मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब वृक्षारोपण, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह  में हुए शामिल

विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर देश का नाम कर रहे हैं रोशन

विधायक संदीप साहू ने जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थापना के उद्देश्यों और अब तक की सफर पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षित और एक अच्छे नागरिक के रूप में देश की सेवा करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

कौशल विकास  मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब वृक्षारोपण, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह  में हुए शामिल

 विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्रा हुए  सम्मानित

कार्यक्रम में  अतिथियों के द्वारा शैक्षणिक, खेल एवं कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र -छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमंगल  सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य सुश्री इंदु जांगड़े, पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मोहन बंजारे, डी एफओ गणवीर धम्मशील, सरपंच  किरण घृतलहरे, प्राचार्य बी गिरिजा सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में  विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें