Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा 'शुभ योग', जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

मेष, कर्क और धनु राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

26 साल का सफर और साय सरकार के दो साल – विश्वास से विकास तक

ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दो सहायक डाक अधीक्षक : और 12 निरीक्षकों के तबादले

Jagbhan Yadav

Sat, Jun 13, 2026

रायपुर। सीपीएमजी छत्तीसगढ़ अजय सिंह चौहान ने परिमंडल में दो सहायक डाक अधीक्षक (एएसपी) और 12 निरीक्षकों के तबादले किए हैं।इन आदेशों को लेकर असमानता की चर्चाएं हो रही हैं। इनमे जीआर देवांगन की बिलासपुर के उसी आफिस में कुर्सी बदली गई है तो पिछले तबादले में बिलासपुर भेजे गए पंकज मिश्रा पुन: रायपुर स्थानांतरित किए गए हैं।
जारी आदेशानुसार एएसपी दुर्गेश कुमार जायसवाल को अबूझमाड़ से परलकोट, छबिलाल पटेल को रायगढ़ से अबूझमाड़ उप संभाग स्थानांतरित किया गया है। एक अन्य आदेश अनुसार डाक निरीक्षक विक्रम सिंह को रायपुर से रायगढ़, गणेश राम देवांगन ओएस बिलासपुर से सीआई बिलासपुर, कुंदन कुमार तुरकर कांकेर से रायगढ़, निखिल गौतम गुंडरदेही से आईआरएम दुर्ग, पंकज मिश्रा बिलासपुर वैस्ट से सीओ रायपुर, अनूपचंद गुप्ता जमनीपाली कोरबा से गुंडरदेही, आरएस मिश्रा कोंडागांव से जमनीपाली, लोकपाल साहू सीओ रायपुर से रायपुर- टू, भोजराम पटेल दुर्ग से सीओ रायपुर भेजा गया है। इसी तरह से अमित दास बलरामपुर से गरियाबंद, रामकुमार पात्रे जगदलपुर से बैकुंठपुर (स्वैच्छिक आवेदन पर) स्थानांतरित किए गए हैं। वहीं ओपी पटेल को भी आवेदन पर एक वर्ष का विस्तार दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें