Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मंत्री राजेश अग्रवाल

‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी : अरुण साव ने दिए सदुपयोग के निर्देश

Jagbhan Yadav

Sat, Aug 22, 2026

रायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों हेतु कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत एल्डरमैन निधि की प्रथम किस्त की 50 प्रतिशत राशि विभाग द्वारा जारी की गई है। इस मद से मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) की अनुशंसा पर विकास कार्य किए जाते हैं ।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को ये राशि जारी कर दी है। साव ने नगरीय निकायों को इस निधि का सदुपयोग करते हुए राज्य की शहरी आबादी तक योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा राज्य के 10 नगर निगमों में एल्डरमैन निधि के कुल 2 करोड़ 7 लाख रुपए जारी किए गए हैं। 53 नगर पालिकाओं में कुल 3 करोड़ 93 लाख रुपए और 102 नगर पंचायतों में कुल 3 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि विभाग द्वारा जारी की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें