Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

हमले में मौके पर ही दर्दनाक मौत, गांव में पसरी दहशत….

कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत के बाद पुल से नीचे गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, दूसरा युवक लापता….

से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

(UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मतदान से लौट रही पोलिंग पार्टी पर हमला,एक जवान की मौत

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 17, 2023

रायपुर । गरियाबंद में नक्सलियों द्वारा किए गए आईइडी ब्लास्ट में आईटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया है। नक्सलियों ने मतदान कराकर लौट रहे पोलिंग पार्टी पर हमला किया।
मिली जानकारी के अनुसार पोलिंग पार्टी बड़े गोबरा मतदान केंद्र से लौट रही थी इसी दौरान नक्सलियों ने पोलिंग पाटी्र्र को निशाना बनाया और आईइडी ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में आईटीबीपी का हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। हालांकि इस हमले के बाद भी पोलिंग पार्टी ने ईवीएम मशीन को सुरक्षित गरियाबंद पहुंचा दिया।


बता दें कि इससे पहले शुक्रवार सुबह भी धमतरी में मतदान दल को सुरक्षा प्रदान करने निकली सीआरपीएफ की टीम पर नक्सली हमला हुआ था। गस्त पर निकले आईटीबीपी और डीआरजी की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक आईइडी ब्लास्ट किया था। हालांकि इस हमले मे किसी को गंभीर चोट नही लगी थी। पर बाइक में सवार 2 डीआरजी जवान बाल-बाल बच गये थे। यह भी बता दें कि गुरूवार को ही नक्सलियों के द्वारा मतदान बहिष्कार के बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। इसे देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें