Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर भारी मात्रा में विस्फोटक और IED बरामद

आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया फैसला

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर 13 साल की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

परिवहन विभाग की : समयबद्ध कार्रवाई हितग्राहियों ने जताया संतोष

Jagbhan Yadav

Sat, Jul 25, 2026

रायगढ़ ।शासन की जनकल्याणकारी पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों के लिए भरोसे का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभागों द्वारा गंभीरता से निराकरण किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सहज तरीके से सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। रायगढ़ जिले में भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में रुद्रा बेहरा, विश्वनाथन मोहन राव एवं इलियास लोमगा ने ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही जिला परिवहन विभाग ने तीनों प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया। समस्या का समाधान होने पर तीनों हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई हुई और समय पर समाधान मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरल, सहज और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करा रही है। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी समाधान हो। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आज नागरिकों और शासन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेह प्रशासन की अवधारणा को साकार कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें