Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर जिले के युवा स्टेट हेड अजीत यादव को ‘बेस्ट स्टेट हेड उत्कृष्ट प : रायपुर जिले के युवा स्टेट हेड अजीत यादव को ‘बेस्ट स्टेट हेड उत्कृष्ट पत्रकारिता’ सम्मान

Jagbhan Yadav

Fri, Sep 5, 2025

रायपुर जिले के युवा स्टेट हेड अजीत यादव को ‘बेस्ट स्टेट हेड उत्कृष्ट पत्रकारिता’ सम्मान

रायपुर। रायपुर जिले की प्रिंट मीडिया के पहले युवा स्टेट हेड अजीत यादव को बेस्ट स्टेट हेड उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान से जांजगीर ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का 10वां स्थापना दिवस जांजगीर के ऑडिटोरियम में बड़े ही गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम में सबसे युवा स्टेट हेड अजीत यादव को अखबार की ओर से उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए शाल, श्रीफल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

रायपुर जिले में जहां अनेक अखबार और वेब पोर्टल संचालित हो रहे हैं, वहीं इन्हीं सबके बीच रायपुर–मुंगेली के बेटे अजीत यादव ने मीडिया को अपना करियर बनाया। बीते दस वर्षों से वे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से जुड़े हैं और जिला ब्यूरो, संभाग ब्यूरो से होते हुए आज स्टेट हेड के पद पर कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत से अख़बार को लगातार विस्तार और लोगों की जुबान पर पहचान मिली है।

इसी लगन को देखते हुए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के प्रधान संपादक राजेश सिंह क्षत्री ने स्थापना दिवस समारोह में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।

आज की पत्रकारिता जहाँ अक्सर सतही खबरों और टीआरपी की होड़ में उलझ जाती है, वहीं अजीत यादव उन चुनिंदा पत्रकारों में से हैं जो तथ्यों की गहराई में जाकर सच्चाई सामने लाने का साहस रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता को केवल खबरों का मंच नहीं, बल्कि जनसरोकारों की खोज और न्याय की आवाज़ बनाया है।

अजीत यादव को इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। वे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस द्वारा खोजी पत्रकारिता श्रेणी में दो बार उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार पाने वाले एकमात्र पत्रकार हैं। इसके अलावा उन्हें विद्यार्थी अवॉर्ड, यादव रत्न और अन्य कई सम्मानों से भी नवाजा गया है।

उन्होंने अब तक प्रदूषित नदियों की वास्तविक स्थिति, जनप्रतिनिधियों की विदेश यात्राएं, सांसदों द्वारा रिश्तेदारों की नियुक्तियाँ, फर्जी जर्नल्स, एलआईसी की लैप्स पॉलिसियां, राजनेताओं को दी गई मानद डिग्रियां और बैंकों द्वारा जनधन खातों में खुद के पैसे डालने जैसे कई अहम मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार कर खुलासे किए हैं।

अजीत यादव न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य राज्यों में भी खोजी पत्रकारिता के मंचों पर एक सशक्त नाम हैं। वे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश संगठन मंत्री भी हैं। 13 वर्षों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों में कार्य किया। वर्ष 2016 से वे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से जुड़े हुए हैं और सत्य के लिए निर्भीकता से कार्य करने की परंपरा को सशक्त कर रहे हैं।

उनकी पत्रकारिता केवल तथ्यों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर उनके सारगर्भित लेखन ने भी गहरी छाप छोड़ी है। उनकी कार्यशैली नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने पत्रकारिता,मे उनका मानना है कि पत्रकारिता एक मिशन है जो लोकतंत्र को मजबूत करता है और समाज में पारदर्शिता लाता है।

इस अवसर पर विधायक व्यास कश्यप, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सूरज व्यास कश्यप, सत्यनिज नाम सेवा संस्थान के संस्थापक संत कबड्डी दास, नीति आयोग के संयुक्त संचालक विजय पाण्डेय, लोक कलाकार डॉ. लक्ष्मी करियारे, डॉ. सूरज श्रीवास सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सम्मान पाकर अजीत यादव ने इसका श्रेय अपने माता-पिता,गुरू , पत्नी अनामिका यादव और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवार को दिया। उन्होंने सभी शुभचिंतकों और विशेष रूप से प्रधान संपादक राजेश सिंह क्षत्री का आभार व्यक्त किया।

Tags :

chhattisgarhHindi khabarHindi newshindinewsindiaRaipurToday latest newsToday news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें