Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

विष्णुदेव साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देगी सरकार

PWD में बड़ी फेरबदल, 84 कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रक्षाबंधन पर जेल में बंद : भाइयों को राखी बांध सकेंगी बहनें, सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक प्रवेश, दिशा-निर्देश जारी

Jagbhan Yadav

Wed, Aug 26, 2026

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदियों को राखी बांधने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक केवल बहनों को ही बंदियों से मिलने और राखी बांधने के लिए जेल के भीतर प्रवेश की अनुमति होगी।

जेल में प्रवेश और मुलाकात के लिए दिशा-निर्देश जारी

मुलाकात के लिए आने वाली बहनों के पास वैध पहचान-पत्र होना आवश्यक है। गहन जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा कारणों से एक बंदी से मिलने और राखी बांधने के लिए अधिकतम 3 बहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बहनों को प्रति बंदी केवल 100 ग्राम मिठाई ले जाने की छूट होगी, जिसकी पहले जांच की जाएगी। मिठाई के अलावा अन्य कोई भी खाद्य पदार्थ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मोबाइल, पर्स, नकदी और किसी भी प्रकार का कीमती सामान जेल के भीतर ले जाना सख्त मना है। जेल परिसर में इन्हें जमा कराने की कोई व्यवस्था नहीं होगी, इसलिए परिजनों को सलाह दी गई है कि वे ये सामान साथ न लाएं।

सुरक्षा के दृष्टिगत जेल प्रवेश से पहले महिला कर्मचारियों द्वारा तीन स्तरों पर तलाशी ली जा सकती है। केन्द्रीय जेल अधीक्षक ने सभी परिजनों से व्यवस्था बनाए रखने और तलाशी प्रक्रिया में जेल प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें