Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

CM साय हितग्राही महिलाओं के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहे सौदागर

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

“भिलाई स्टील प्लांट में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई : दो जीएम सस्पेंड… कई अफसरों को नोटिस, सुरक्षा को लेकर प्रबंधन सख्त

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 29, 2025

भिलाई स्टील प्लांट में हाल के दिनों में लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं और कर्मचारियों की मौत व घायल होने की घटनाओं को देखते हुए प्रबंधन ने कड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर शीर्ष स्तर पर गंभीर समीक्षा की गई, जिसके बाद दो महाप्रबंधकों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही कई जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रबंधन ने संयंत्र में हुई हर दुर्घटना की अलग-अलग जांच कर उसकी मूल वजहों का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट में कई सुरक्षा चूकों की पुष्टि हुई, जिसके बाद तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया। संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिया गया है कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की असावधानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाना सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी असुरक्षित कार्य पद्धति को संयंत्र में जगह नहीं दी जाएगी। जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे भी पहले की तरह कड़ाई से लागू रखा जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में सिंटर प्लांट-3 के महाप्रबंधक शंकर मोरी और ऊर्जा प्रबंधन विभाग की महाप्रबंधक सुब्रमणी रमी को निलंबित किया गया है। वहीं ऊर्जा विभाग के दो कार्यपालक— प्यारे लाल देशमुख और विनय कुमार— को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं। प्लेट मिल विभाग के महाप्रबंधक सुधाकर और पद्मनाभन को एडवाइजरी नोटिस दिए गए हैं।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि संयंत्र परिसर में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और किसी भी लापरवाही पर अब तुरंत व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें