Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

13 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा

पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, छोटे दुकानदार भी रहेंगे शुल्क-मुक्त

तेल कंपनियों ने दूर की चिंता, जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

जलडमरूमध्य खोलने के लिए रखीं 3 बड़ी शर्तें, बढ़ी अमेरिका की मुश्किल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

BREAKING NEWS : भाजपा को बड़ा झटका, शहर मंडल के 111 सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Jagbhan Yadav

Mon, Jul 27, 2026

 डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल के 111 सदस्यों ने सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष से नाराजगी को सामूहिक इस्तीफे की प्रमुख वजह बताया गया है। इधर, सोशल मीडिया पर जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम संबोधित सामूहिक इस्तीफे का पत्र भी सामने आया है। पत्र में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही गई है।

डोंगरगढ़ शहर भाजपा के 111 सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति में इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब पार्टी संगठन इस मामले को लेकर क्या कदम उठाता है और नाराज सदस्यों को मनाने के लिए क्या प्रयास किए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

सामूहिक इस्तीफा पत्र में लिखी है ये बातें
भाजपा जिलाध्यक्ष राजनांदगांव को लिखे गए सामूहिक इस्तीफा पत्र में लिखा गया है कि हम सभी कार्यकर्ता डोंगरगढ़ शहर मंडल के निवासी हैं। डोंगरगढ़ शहर मंडल में जब से जसमीत सिंह बन्नौआना अध्यक्ष बने हैं तब से पूर्व विधायक सह प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती एवं डोंगरगढ़ शहर के चार व्यापारी नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं के प्रति उनका रवैया ठीक नहीं रहा है। इनके हर फैसले प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती एवं इन चार व्यापारी नेताओं के हिसाब से लिए जाते हैं।

 

पत्र में आगे लिखा है कि शहर मंडल अध्यक्ष द्वारा स्वयं एवं कई कार्यकर्ताओं के लिए एक से अधिक पदों की अनुशंसा की जाती रही है। इसके विपरीत निष्ठावान कार्यकर्ता जिनके द्वारा लगातार चुनावों में पार्टी के पक्ष में पूरी ईमानदारी के साथ काम किया जाता रहा है उन्हें घर बैठने मजबूर कर दिया गया है। परिवारवाद से उपजे डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना शहर में गुटबाजी को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। अंततः हम सभी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा एवं इनके काम करने के तरीके से आहत होकर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं।

परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
उल्लेखनीय है कि जसमीत सिंह बन्नोआना का नाम शहर मंडल अध्यक्ष के रूप में सामने आने के समय भी संगठन के भीतर परिवारवाद को लेकर सवाल उठे थे। उस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान में इसका विरोध किया था। इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष पद पर आकाश सिंह राजपूत की नियुक्ति को लेकर भी असंतोष सामने आया। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आकाश सिंह राजपूत भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के रिश्तेदार हैं और संगठन में उनकी कोई उल्लेखनीय सक्रिय भूमिका नहीं रही, इसके बावजूद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। इसी को आधार बनाकर संगठन पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए।

सवाल उठाने पर संगठन ने कार्यकर्ताओं को भेजा था नोटिस
बताया जा रहा है कि संगठन की इसी कार्यशैली का विरोध कुछ कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया था। इसके बाद संबंधित कार्यकर्ताओं को संगठन की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। अब वही कार्यकर्ता इस विरोध का नेतृत्व करते हुए 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे की घोषणा तक पहुंच गए हैं, जिससे डोंगरगढ़ भाजपा में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। हालांकि, पत्र में लगाए गए सभी आरोप संबंधित कार्यकर्ताओं के हैं। शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोतआना, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत तथा भाजपा संगठन की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें