Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

छत्तीसगढ़ में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, राजधानी समेत 22 जिलों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल

की 8वीं किश्त की नीलामी पर होगा रोड शो

बहन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचा युवक खारुन नदी में डूबा, तलाश जारी

खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा: तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत, कलेक्टर और एसपी ने घायलों से की मुलाकात

Jagbhan Yadav

Mon, Apr 29, 2024

 

बेमेतरा में हुए इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 अन्य घायल हैं. हादसे का शिकार हुई पिकअप में परिवार के कई लोग बैठे थे, जो एक कार्यक्रम से वापस आ रहे थे…

 

बेमेतरा। रविवार देर रात को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन बच्चों समेतआठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में भी चार की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रायपुर के एम्स रेफर कर दिया गया है. बाकी घायलों का इलाज बेमेतरा और सिमगा के सीएचसी में चल रहा है. हादसा इतना भीषण था कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. आशंका है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1784775397193720295?t=zN0Mu2SnhnOtq1WuUbmY3Q&s=19

मामला बेमेतरा थाना इलाके के के गांव कठिया पेट्रोल पंप के पास का है. जानकारी मिली है कि लोगों से भरी एक पिकअप ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी टाटा 407 को टक्कर मार दी, जिसका शिकार करीब 26 लोग हुए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1784773384552780107?t=a42GZcMmxFL5eSjxDFYDqQ&s=19

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग पारिवारिक कार्यक्रम के लिए गांव तिरैया गए थे और वहां से अपने गांव पर्थरा वापस आ रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे. कलेक्टर और एसपी के साथ एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल में घायलों का हाल भी जाना।

https://twitter.com/AHindinews/status/1784767328523346371?t=f953BExXd7Sg8KcwYbyS-Q&s=19

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें