Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

आज 7 अगस्त को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बिलासपुर में कथावाचक की गिरफ्तारी: : सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा हंगामा

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 15, 2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले में आयोजित एक कथा कार्यक्रम के दौरान कथावाचक द्वारा सतनामी समाज के खिलाफ कथित रूप से अपशब्द कहे जाने के बाद बवाल खड़ा हो गया। कथावाचक अशुतोष चैतन्य पर आरोप है कि कथा वाचन के बीच उन्होंने सतनामी समाज को ‘मूर्ख’ बताते हुए गाय काटने वाला समाज कहा। इस बयान का वीडियो सामने आते ही स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया और मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा।

बताया गया कि विवादित टिप्पणी के बाद सतनामी समाज के लोग काफी नाराज़ हो गए और उन्होंने तखतपुर थाने का घेराव कर कथावाचक की गिरफ्तारी की मांग की। विरोध प्रदर्शनों और लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कथावाचक के खिलाफ FIR दर्ज की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने 15 नवंबर को तखतपुर स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर अशुतोष चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रमों में समाज विशेष के खिलाफ भड़काऊ या अपमानजनक टिप्पणी कानून व्यवस्था को प्रभावित करती है, इसलिए कार्रवाई अनिवार्य थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे बयान से समुदायों में तनाव फैल सकता है तथा सामाजिक सद्भाव बिगड़ने का खतरा रहता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags :

Bilaspur News Chhattisgarh Police Satnami Samaj Controversial Statement Kathavachak Arrest Takhattpur Social Tension Law and Order

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें