Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

अग्रवाल

छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

प्रमुख चौराहों और सामुदायिक भवनों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा : शर्मा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बिलासपुर निगम में टैक्स वसूली पर बड़ा खुलासा: : 15 लाख से अधिक रकम गायब, प्लेसमेंट स्टाफ फरार, सभी जोन में शुरू हुई जांच

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 2, 2025

बिलासपुर नगर निगम में टैक्स वसूली से जुड़ा एक गंभीर मामला उजागर हुआ है, जिसने पूरे प्रशासन को हिला दिया है। तिफरा जोन-02 की ऑडिट रिपोर्ट में यह सामने आया कि करीब 15 लाख 62 हजार 654 रुपये का कोई हिसाब नहीं है। ये वही राशि है जो टैक्स वसूली के नाम पर जनता से ली गई थी, लेकिन निगम के खाते तक पहुंची ही नहीं।

जब निगम की ऑडिट टीम ने वसूली रिकॉर्ड की जांच की, तब पता चला कि 2022-23 से 2024-25 के बीच वसूला गया टैक्स नियमानुसार जमा नहीं किया गया। रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि यह राशि निगम खाते में जमा करने के बजाय गबन की गई है।

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वसूली की जिम्मेदारी ARI पदस्थ कर्मचारी पर थी, लेकिन उसने यह काम प्लेसमेंट स्टाफ आशीष कौशिक को दे दिया था। जांच शुरू होते ही आशीष पुलिस की नजरों से गायब हो गया। इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि रकम सीधे उसी ने लेकर फरार हो गया।

घोटाले की जानकारी मिलते ही नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने केवल एक जोन पर सीमित न रहते हुए सभी 8 जोन में वसूली की जांच के आदेश दे दिए हैं। इससे यह स्पष्ट है कि प्रशासन अब इस मामले की तह तक जाने के लिए गंभीर है, क्योंकि संभावना है कि कहीं और भी अनियमितताएँ छिपी हों।

इससे पहले भी निगम को स्पायरो कंपनी की गड़बड़ी का नुकसान उठाना पड़ा था। और अब निगम के ही कर्मचारियों और प्लेसमेंट स्टाफ पर सवाल उठने से टैक्स व्यवस्था की विश्वसनीयता फिर से कटघरे में है। रसीद बुक, कैशबुक और बैंक प्रविष्टियों में अंतर मिलने से यह साफ हो गया कि गड़बड़ी योजनाबद्ध तरीके से की गई है।

फिलहाल निगम प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है और फरार कर्मचारी की तलाश भी जारी है। यह मामला नगर निगम की कार्यप्रणाली और नियंत्रण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Tags :

#Bilaspur #NagarNigam #TaxEmbezzlement #AuditReport #TifraZone #ChhattisgarhNews #Corruption #PlacementStaff #LocalAdministration #BreakingNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें