Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

13 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा

पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, छोटे दुकानदार भी रहेंगे शुल्क-मुक्त

तेल कंपनियों ने दूर की चिंता, जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

जलडमरूमध्य खोलने के लिए रखीं 3 बड़ी शर्तें, बढ़ी अमेरिका की मुश्किल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

प्रधानमंत्री मोदी के विकासवाद और सुशासन की जीत - : भाजपा

Jagbhan Yadav

Mon, May 4, 2026

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रय यशवन्त जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की शानदार बढ़त व ऐतिहासिक प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है।
महामंत्री त्रय ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सबका साथ-सबका विकास के मंत्र और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत बताया और इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सफलता के लिए इन राज्यों की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के परिणाम स्पष्ट करते हैं कि देश की जनता ने तुष्टीकरण और अराजकता की राजनीति को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकासÓ के संकल्प और सुशासन के प्रति अपना पूर्ण विश्वास प्रकट किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय श्री जैन, डॉ. मार्कण्डेय व श्री सोनी ने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों और हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम की जीत है। इन राज्यों में विकास की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए भाजपा सरकारें पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें